मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा युवती को प्रेमजाल में फंसाकर, शादी का झांसा देकर व धर्मपरिवर्तन करने के उद्देश्य से ले जाने वाले अभियुक्त को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, युवती को किया सकुशल बरामद।

जनपद मुजफ्फर नगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 07.05.2026 को वादी द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहन को एक युवक बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर व धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्य से ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0स0 229/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस व 3/5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व युवती की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 08.05.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए युवती को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1. समीर खान पुत्र दिलशाद निवासी तारापुरी बालवाली गली अबरार नगर थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ।





