मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला पंचायत के सभागार में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्ष में जनगणना 2027 के संबंध में बैठक हुई है। बैठक में अधिकारियां को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए गए है।
सीडीओ ने सभी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वर्ष 2021 में जनगणना होनी संभावित थी, लेकिन कोरोना कॉल के कारण वह जनगणना संपन्न नहीं हो पाई। जो अब 2027 के नाम से शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण जो पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, इमसे ऑनलाइन तरीके से 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व गणना के लिए साइट पर जाकर करें। इस अवधि में व्यक्ति विशेष अपने आप स्वंय पोर्टल पर लॉगिन कर अपना विवरण भर सकेंगे। उन्होंने समस्त अधिकारियों से कहा कि 33 प्रश्नों का जवाब मांगा जाएगा। जिसमें पहला दूसरा तथा तीसरा छोड़कर चार नंबर से अपनी सूचनाएं सही ढंग से प्रदर्शित करे। जब प्रगणक आप यहां आए तो अपने द्वारा सेल्फ इनोमरेशन एसई आईडी दीक्षा देने से डाटा कम समय में सही फीड में सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इस अवधि में प्रगंणक द्वारा हर क्षेत्र के घर-घर जाकर भवन स्वामीनाथन से आवश्यक पूछताछ करेंगे। एडीएम वित्त एंव राजस्व ने कहा कि पूरे जनपद को 14 क्षेत्रों में बांटा गया है और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कहीं पर किसी को कोई परेशानी हो व इस पूरे सिस्टम से किसी को भी कोई तकलीफ हो तो वह सीधे गौरव झा के मोबाइल नंबर 9504541986 पर संपर्क जानकारी ले सकते है।






