मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढाना पर रात्रि गणना कर पैदल गश्त की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना बुढाना पर उपस्थित होकर पुलिसकर्मियों की रात्रि गणना ली गई तथा उनकी ड्यूटी, अनुशासन एवं तत्परता का निरीक्षण किया गया।
रात्रि गणना के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ करें। उन्होंने बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।




