Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » यूरिया की व्यवस्था परखने को समितियों पर पहुंचे सीडीओ, स्टाक से किया यूरिया का मिलान

यूरिया की व्यवस्था परखने को समितियों पर पहुंचे सीडीओ, स्टाक से किया यूरिया का मिलान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद की समितियों में उर्वरक की व्यवस्था परखने के लिए सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने तीन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया है। उन्होंने मौके पर स्टॉक का मिलान किया। इस दौरान तीनों समितियों पर सब कुछ सहीं मिला। समितियों पर मौजूद किसानों से सीडीओ ने वार्ता की। किसानों ने बताया कि वर्तामान में गन्ने की बुवाई हो रही है। जिस कारण यूरिया का अधिक प्रयोग हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने किसानों से कहा कि जनपद में यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है।


सोमवार को सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी के साथ मंदौड, भूम्मा और मीरापुर दक्षिणी सहकारी समिति का निरीक्षण किया है। सीडीओ ने स्टॉक से यूरिया का मिलान किया।

इस दौरान सब कुछ सहीं पाया गया। सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्ररी कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि किसानों को नियमानुसार यूरिया दिया जाए। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। वर्तमान मेें 14 हजार टन यूरिया और साढी तीन टन डीएपी मौजूद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल