मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद के 37 गांव में विभिन्न योजना के तहत यूपी नेडा विभाग के द्वारा करीब 58.40 लाख के खर्च से 260 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 37 गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। इन लाइटों के लगने से उक्त गांव रोशन हो गए है।
सांसद और विधायकों के प्रस्ताव पर यूपी नेडा विभाग ने जनपद के 37 गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी है। बाबू कल्याण सिंह उन्नति योजना के तहत 23 गांव में 142 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 14 गांव मे 118 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोलर स्ट्रीट लाइट पर करीब 22464 रुपए की धनराशि खर्च हुई है। सोलर स्ट्रीट लाइटों के लगने से उक्त गांव के गली मोहल्लों से अंधेरा दूरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोग भी काफी खुश है।

इन्होंने बताया
बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 37 गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। इन गांव में करीब 58.40 लाख के खर्च से 260 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है।
भजन सिंह, यूपी नेडा परियोजना प्रभारी





