Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खालापार में आग का गोला बना ट्रांसफार्मर, मची अफरा-तफरी

खालापार में आग का गोला बना ट्रांसफार्मर, मची अफरा-तफरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भीषण गर्मी और ओवर लोड के कारण शहर के मोहल्ला खालापार में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस कारण आग लगने से यहां पर हडकम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से बिजली विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाडी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बडी मुश्किल से आग पर काबू किया। इस दौरान उक्त क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
लगातार बढ रहे तापमान के कारण सप्लाई देने में बिजली विभाग के उपकरण हॉफ रहे है। जनपद के सभी ट्रांसफार्मरों पर पहले से अधिक भार बढ गया है। जिस कारण ट्रांसफार्मर के फुंकने की घटना अधिक हो रही है। बिजलीघरों ओवरलोड होने के कारण आपूर्ति भी प्रभावित बनी हुई है। बिजली विभाग के अधिकारी कई बार उपभोक्ताओं से लोड कम करने की अपील कर चुके है। रविवार को खालापार में स्थित कब्रिस्तान के समीप रखे एक बडे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग से वहां पर हडकम्प मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाडी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू किया। इस दौरान विभाग को कई लाख का दुकसान हुआ है। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि आपूर्ति को दुरूस्त करने का प्रयास चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल