मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अर्न्तगत 04 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

❇️ गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 3.802 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस( अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70-80 लाख रूपये) बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण– अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 25.04.2026 की रात्रि में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा धनायन रोड पर सोरम रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोरम गांव की तरफ से 04 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो सभी व्यक्ति एकदम से सकपका कर रूक गये तथा तेजी से पीछे मुडकर चलने लगे, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दविश देकर चारो व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए सोरम रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 3.802 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानति कीमत करीब 70-80 लाख रूपये) बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. आसिफ पुत्र दिलशाद उर्फ काला निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 24 वर्ष
2. रिजवान पुत्र बाबू निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 25 वर्ष
3. शाहनवाज पुत्र तौसीम निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 26 वर्ष
4. नसरुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शरीफ निवासी ग्राम बलई थाना मोतीपुर जनपद बहराईच उम्र करीब 35 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
✔️ 3.802 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0-102/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं। हम लोगों ने यह चरस एक राह चलते व्यक्ति से खरीदी थी तथा हम लोग भी गांव-गांव घूमकर राह चलते व्यक्तियों को यह चरस उंचे दामों पर फुटकर में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकज की जांच की जा रही है






