Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक अस्पताल पर जड़ा ताला

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक अस्पताल पर जड़ा ताला

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी  के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, डॉ. अजय कुमार, नोडल अधिकारी (झोलाछाप नियंत्रण सेल) की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज रुड़की रोड स्थित कई केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
​जांच में मिली गंभीर अनियमितताएं छापेमारी के दौरान टीम जब ‘सत्तान हॉस्पिटल’ (Santan Hospital) और ‘डॉ. तबस्सुम’ के क्लीनिक/अस्पताल पहुंची, तो वहां स्थिति चौंकाने वाली मिली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज और सीएमओ कार्यालय का पंजीकरण (Registration) प्रस्तुत करने में पूरी तरह विफल रहा।
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि ‘शफा नर्सिंग होम’ ने बिना मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय की अनुमति के ‘बकरा मार्केट’ से रुड़की रोड पर अपनी शिफ्टिंग कर ली थी, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है, इस संबंध में मौके पर ही संबंधित संस्थान को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया। इसके अतिरिक्त ‘सन्तान हॉस्पिटल’ के पास संचालन हेतु कोई वैध पंजीकरण (No Registration) नहीं पाया गया।
​प्रमुख बिंदु:
​अवैध संचालन: बिना रजिस्ट्रेशन और बिना सील के अस्पताल संचालित किए जा रहे थे।
​तत्काल कार्रवाई: नियमों के उल्लंघन पर संबंधित केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।
​सख्त चेतावनी: नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
​नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार का कथन:
​”जिलाधिकारी महोदय और सीएमओ महोदय के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में एक भी अवैध क्लीनिक या अस्पताल संचालित नहीं होना चाहिए। आज की कार्यवाही इसी मुहिम का हिस्सा है। जो अस्पताल बिना पंजीकरण या मानकों के विपरीत चल रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
​स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध रूप से चिकित्सा केंद्र चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल