Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बाढ की तैयारियों को लेकर कार्य योजना तैयार, 98 आपदा मित्रो की सेवा लेगा राजस्व विभाग

बाढ की तैयारियों को लेकर कार्य योजना तैयार, 98 आपदा मित्रो की सेवा लेगा राजस्व विभाग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में संभावित बाढ की तैयारियों की समीक्षा डीएम की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा व एडीएम वित एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बाढ़ की कार्य योजना के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ चौकियां, आश्रय स्थलों, बन्धों एवं बाढ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की।


बैठक मे मौजूद विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गयी। जिसके तहत स्पष्ट किया गया कि कोई जान व माल की हानि न होने पाये। बैठक मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि यदि बाढ आती है तो इससे निपटने की पूरी तैयारी समय से हो जाये। तहसीलो मे उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वें अपने-अपने तहसीलो मे बाढ़ से पूर्व तैयारी के दृष्टिगत किये जा रहे प्रबन्धो एवं आवश्यक व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण समयान्तर्गत कर लें। नगर पालिका, नगर पंचायत एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नालों व नालियों की सफाई का महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जिससे सम्भावित बाढ़ के दौरान जलप्लावन की स्थिति न बने। उन्होनें कहा कि बाढ़ आते ही राहत सामग्री वितरित की जाये। इस कार्य मे किसी की प्रकार की शिथिलता न की जाये। अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि सम्भावित बाढ क्षेत्र में आने वाली सडकों आदि का भी प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले मे 98 आपदा मित्रो का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है इन की आवश्यकतानुसार तैनाती कर ली जाये। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र मे गोताखोरों को सूचीबद्ध कर ले तथा अस्थाई पम्पिंग सेट की सूची तैयार कर ली जाये। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को यह निर्देश दिया कि जिस तरह जनधन हानि के लिए हम तैयारी कर रहे है उसी तरह पशुओ की देखभाल हेतु समुचित तैयारी कर ली जाए। शिक्षा विभाग के स्कूलो मे जा कर बच्चो को बाढ़, भूकम्प, आग आदि आपदाओ के दौरान क्या करे, क्या ना करे के बारे मे विस्तार से बताया जाये, जिससे कि बच्चे किसी भी आपदा से भयभीत न हो एवं अपना बचाव कर सके। बैठक मे एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अनुराग कुमार, डीआरडीए के पीडी दिग्विजय नाथ, सीडीपीओ संतोष कुमार शर्मा, बीडीओ अक्सीर खान, सिचाई विभाग के अभियंता अनस अली खान, सीवीओ डा. जितेन्द्र गुप्ता, राहत सहायक नासिर हुसैन, आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल