Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तीन माह से आ रहे गंदे पानी को लेकर महिलाओं ने चेयरपर्सन व मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

तीन माह से आ रहे गंदे पानी को लेकर महिलाओं ने चेयरपर्सन व मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

शहर के मोहल्ला इंद्रा कालोनी में  पिछले तीन माह से टँकीयो में गन्दा पानी आ रहा है। इस समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान है। लोगों ने इस सम्बंध में कई बार नगर पालिका पहुंच कर ईओ डॉक्टर प्रज्ञा सिंह को भी अवगत कराया, लेकिन उनके द्वारा केवल आश्वासन दिया गया। पानी की सप्लाई में कोई सुधार नही कराया गया। पानी की सप्लाई ठीक होने का इंतजार कर रहे लोगों का रविवार को सब्र का बांध फूट गया। आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी की वजह से बीमारी पैदा हो रही है कई लोग हैं बीमारियों से जूझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल