Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया सम्मानित

बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य जागरूकता,संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय, नगरपालिका मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा प्रतिभाग किया गया।


सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कालेज व पुलिस मार्डन स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुती दी गयी।

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों (खेल, शिक्षा, चिकित्सा, योग आदि) में उत्कृष्ट/उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं तथा महिला सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में उनकी सहभागिता को सुदृढ़ करना है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं और पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डा0 नीलम राय द्वारा उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को दुर्गासप्तसती के माध्यम से नारी शक्ति के सही अर्थों को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव, क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह, महिला थाना प्रभारी संगीता डागर, थाना प्रभारी मंसूरपुर आनन्द देव मिश्रा, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ज्योति तोमर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

सम्मानित की गयी महिलाएं/महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण
1. वृन्दा शर्मा
2. मीना सिंघल
3. राखी सूर्यदेव
4. सविता वर्मा
5. विनिता गोयल
6. म0है0का0 99 कुसुम
7. म0का0 1339 ज्योति
8. म0का0 1127 गुंजा
9. म0का0 745 कोमल
10. मा0 का0 219 रविता
11. म0का0 1570 आशा
12. म0का0 544 सोनिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल