Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किसान परेशान हुआ तो होगा जन आंदोलन: राकेश टिकैत

किसान परेशान हुआ तो होगा जन आंदोलन: राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

किसानों की राजधानी सिसौली में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक हुई है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के हक की लडाई मरते दम की लडी जाएगी। यदि किसान परेशान हुआ तो जन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद सहीं तरह से की जाए। इसके लिए किसान को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है। जिसमें बिजली ट्रांसफार्मर, सिंचाई की किल्लत, स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को खाद की किल्लत का सामना न करना पडे। इसके लिए जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, ओमपाल मलिक, बाबा सत्यवीर सिंह, बाबूराम तोमर, गुड्डू प्रधान, दिनेश खेड़ा, रामवीर यादव, जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल