मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना बुढाना पुलिस द्वारा मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने के अभियोग का सफल अनावरण, 02 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, टावर से चोरी 01 बैटरी, 02 चार्जर, 01 बीबीयू, 8,000/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर डीएल 01जेडसी 9515 बरामद।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 25.03.2026 को वादी श्री दिलनवाज त्यागी पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी चांदनी वाला मंदिर कस्बा बुढाना, मु0नगर द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा टावर से आरआरयू आदि सामान चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0स0 130/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा आज दिनांक 15.04.2026 को थानाक्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि टावर से सामान चोरी करने वाले अभियुक्तगण कुछ ही देर में ग्राम बडकता से बुढ़ाना की और स्वीफ्ट डिजायर गाडी से आने वाले है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम भारत टॉकिज से बडकता रोड पर सनराईज स्कूल वाली गली के पास चैकिंग करने लगी, कुछ देर पश्चात बडकता की ओर एक स्विफ्ट डिजायर गाडी आती हुए दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया। गाडी चालक द्वारा गाडी को मोडकर भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस टीम द्वारा उक्त गाडी को मोडने का मौका दिये बगैर एक बारगी दविश देकर घेर घोटकर 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, टावर से चोरी 01 बैटरी, 02 चार्जर, 01 बीबीयू, 8,000/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर डीएल 01जेडसी 9515 बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* मौ0 आरिफ पुत्र नन्हे खां निवासी सी 96 डीडीए फ्लैट शास्त्री पार्क थाना शास्त्री पार्क, दिल्ली उम्र करीब 43 वर्ष।
*2.* आजाद पुत्र नूर मौहम्मद निवासी न्यू मदीना कालौनी रियान गार्डन लिसाडी रोड थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ उम्र करीब 27 वर्ष।
*बरादमगी का विवरण-*
✔️ 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
✔️8,000/- रूपये नगद
✔️घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर डीएल 01जेडसी 9515
*टावर से चोरी उपकरण-*
✔️ 01 बैटरी
✔️ 02 चार्जर
✔️ 01 बीबीयू
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने का कार्य करते है। हम लोग पहले रैकी करते है तथा मौका देखकर टावरों से सामान/उपकरण चोरी कर लेते है। दिनांक 23/24.03.2026 की रात्रि मे हमने कस्बा बुढाना मे एक अस्पताल की छत पर लगे मोबाइल टावर से एक आरआरयू बैट्ररी व बैट्ररी चार्जर आदि चोरी कर लिये थे। आरआरयू को हमने कबाडी को बेच दिया था तथा बैट्ररी व बैट्ररी चार्ज हमारी गाडी मे रखे हुए थे आज हम लोग रैकी करने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमे पकड लिया
*गिरफ्तार अभियुक्त मौ0 आरिफ उर्फ लाला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0-130/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0-83/24 धारा-379 भादवि थाना जानी मेरठ
3. मु0अ0स0-42/25 धारा-3/25/27 ए एक्ट व 109(1) बीएनएस थाना लिसाडीगेट मेरठ
4. मु0अ0स0-166/24 धारा-379 भादवि थाना मवाना मेरठ
5. मु0अ0स0-170/24 धारा-379 भादवि थाना मवाना मेरठ
6. मु0अ0स0-179/24 धारा-379 भादवि थाना मवाना मेरठ
7. मु0अ0स0-16/24 धारा-379/411/414 भादवि थाना सरूरपुर मेरठ
8. मु0अ0स0-104/24 धारा-379/411/414 भादवि थाना सरूरपुर मेरठ
9. मु0अ0स0-39/24 धारा-379/411 भादवि थाना भावनपुर मेरठ
10. मु0अ0स0-109/24 धारा-379/411 भादवि थाना भावनपुर मेरठ
*गिरफ्तार अभियुक्त आजाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0-130/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0-83/24 धारा-379 भादवि थाना जानी मेरठ
3. मु0अ0स0-42/25 धारा-3/25/27 ए एक्ट व 109(1) बीएनएस थाना लिसाडीगेट मेरठ
4. मु0अ0स0-166/24 धारा-379 भादवि थाना मवाना मेरठ
5. मु0अ0स0-110/24 धारा-380 भादवि थाना खरखौदा मेरठ
6. मु0अ0स0-850/25 धारा-3/25 ए एक्ट थाना लिसाडीगेट मेरठ
7. मु0अ0स0-134/26 धारा-115(2)/118(1)/127(2)/191(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना लिसाडी गेट मेरठ
8. मु0अ0स0-170/24 धारा-379 भादवि थाना मवाना मेरठ
9. मु0अ0स0-179/24 धारा-379 भादवि थाना मवाना मेरठ
10. मु0अ0स0-145/24 धारा-379 भादवि थाना नौचंदी मेरठ
11. मु0अ0स0-144/24 धारा-379 भादवि थाना परतापुर मेरठ
12. मु0अ0स0-167/24 धारा-379 भादवि थाना परतापुर मेरठ
13. मु0अ0स0-193/24 धारा-379 भादवि थाना परतापुर मेरठ
14. मु0अ0स0-16/24 धारा-379/411/414 भादवि थाना सरूरपुर मेरठ
15. मु0अ0स0-71/24 धारा-379 भादवि थाना सरूरपुर मेरठ
16. मु0अ0स0-81/24 धारा-379 भादवि थाना लिसाडी गेट मेरठ
17. मु0अ0स0-104/24 धारा-379/411/414 भादवि थाना सरूरपुर मेरठ
18. मु0अ0स0-39/24 धारा-379/411 भादवि थाना भावनपुर मेरठ
19. मु0अ0स0-109/24 धारा-379/411 भादवि थाना भावनपुर मेरठ






