मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कृषि क्षेत्र में सुधार के विषय पर वार्ता सकारात्मक रही- अशोक बालियान, चेयरमैन, पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कल उनके उनके स्थित आवास पर मिलने का अवसर मिला। इस मुलाक़ात में पीजेंट के चेयरमेन व किसान नेता अशोक बालियान और पीजेंट के पैटर्न बोर्ड के चेयरमेन सुभाष चौधरी शामिल रहे।
पीजेंट के चेयरमेन अशोक बालियान ने कृषि में सुधार (रिफ़ॉर्म) तथा किसानों के हितों की सुरक्षा, विशेषकर मूल्य जोखिम से बचाव (Hedging) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस विषय पर बातचीत सकारात्मक और उपयोगी रही।
रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि रिफ़ॉर्म के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर आगे भी आपसे विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Author: hindustancitynews
Post Views: 128






