मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, जैस्मिन ने बताया है कि जनपद-मुजफ्फरनगर में वर्तमान चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण योजनान्तर्गत प्रशिक्षार्थियों का चयन ऑन लाईन आधार पर किया जायेगा। वर्ष-2025-26 में अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिये स्वरोजगार युक्त बनाने हेतु सामुहिक प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत एक प्रशिक्षण कार्यकम मुख्यालय उद्यमिता विकास अनुभाग-09, उत्तर प्रदेश, कानपुर के पत्रांक-129 दिनांक 18-03-2026 के निर्देशो के कम में जनपद-मुजफ्फरनगर मे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित किया जायेगा। यह कार्यकम 04 माह की अवधि का होगा, जिसमें 01 माह का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा प्रशिक्षण की शर्ते मुख्यतः निम्न होगी।
1-ट्रेड टेलरिंग 2-अभ्यर्थी की जाति,अन्य पिछडा वर्ग 3-शैक्षिक योग्यता, गैर तकनीकी ट्रेडो में प्रशिक्षण हेतु लिखने-पढने का ज्ञान हो।
4-आयु 18 से 45 वर्ष तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु 8 वीं पास। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निम्न वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर दि० 5.4.2026 तक ऑनलाईन कर सकते है। योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालयः जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।







