Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आईजीएल गैस ने दी उपभोक्ताओं को विशेष छूट, नया कनेक्शन या पहले से लिया हुआ कनेक्शन एक्टिव करते हैं तो पहले बिल में मिलेगी 500 रूपए की छूट

आईजीएल गैस ने दी उपभोक्ताओं को विशेष छूट, नया कनेक्शन या पहले से लिया हुआ कनेक्शन एक्टिव करते हैं तो पहले बिल में मिलेगी 500 रूपए की छूट

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घोषणा की है कि जो उपभोक्ता 31 मार्च 2026 तक नया पीएनजी कनेक्शन लेते हैं या पहले से लिया हुआ कनेक्शन एक्टिव करते हैं तो उन्हें पहले बिल में रुपए 500 की छूट दी जाएगी. यह ग्राहक को एक बार मिलने वाली छूट है और इसका लाभ घरेलू उपभोक्ता उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड रजिस्ट्रेशन शुल्क मे पहले से ही 31 मार्च 2026 तक रुपए 2000 की भारी छूट दे रही है। कंपनी का कहना है कि इस तरह की योजनाओं का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वच्छ ईंधन की ओर आकर्षित करना और एलपीजी सिलेंडर की मांग को संतुलित करना है.
मुज़फ्फरनगर जिले में पिछले कुछ दिनों में पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. आमतौर पर जहां हर हफ्ते करीब 50 से 60 आवेदन मिलते थे. वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 120 से 150 तक पहुंच गई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार गैस सिलेंडर की संभावित कमी की खबरों के बाद लोगों ने पाइपलाइन गैस को ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन के रूप में देखना शुरू कर दिया है. कॉल सेंटर पर भी नए कनेक्शन से जुड़ी पूछताछ पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है. नए पीएनजी कनेक्शन के घर बैठे रजिस्ट्रेशन की सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा जारी किये गए स्पेशल मोबाइल नंबर 7428097827 या कंपनी के महावीर चौक, मुज़फ्फरनगर कार्यालय से सप्ताह के सातों दिन संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल