Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिले के प्रभारी मंत्री ने गिनाई प्रदेश सरकार की नौ साल की उपब्धियां

जिले के प्रभारी मंत्री ने गिनाई प्रदेश सरकार की नौ साल की उपब्धियां

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
समृद्धि का नवयुग यूपी का स्वर्णयुग उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरुवार को जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 2047 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कुल 48 प्रतिभागी कंपनीयों जैसे-एलइनटी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एलआइसी, फैस्पी, जेजे इन्टरप्राइंसेज इत्यादि के एचआर द्वारा 1072 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थीयों का प्रारंभिक चयन अपराहन 03ः00 बजे तक किया गया। चयन प्रक्रिया अभी चल रही है कुछ कंपनीयों के चयन आने अभी शेष है।
मेले का शुभारंभ अतिथि जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैक्लिपिक ऊर्जा उ0प्र0 सरकार डा० सोमेंद्र तोमर जी, के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होने अभ्यर्थीयों का उत्साहवर्धन करते हुये राज्य सरकार की 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की मुख्य योजनाओं से अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि  प्रभारी मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में  जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, मा0 विधायक, बुढ़ाना  राजपाल सिंह बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष, रालोद संजय राठी, द्वारा दीप प्रज्जवलन कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया।
 कंडारकर कमल किशोर देशभूषण-मुख्य विकास अधिकारी,  गजेन्द्र कुमार-अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 , प्रवीण द्विवेदी-एसडीएम, श्रीमति पारूल सिंघल जिला सेवायोजन अधिकारी, मुजफ्फरनगर तथा एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के श्री अनुभव कुमार सचिव, श्री विनोद कुमार उपाध्यक्ष, डा० सिद्धार्थ शर्मा-निदेशक की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समीति के सदस्य डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त उ०प्र० सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कालेज के प्रांगण में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विभाग एवं अन्य विभागो द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से लागू योजनाओं के संबंध में आम-जन को अवगत कराया गया।
संस्थान की ओर से आंतरिक गुणवत्ता सैल और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेन्ट सैल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनीयों के साथ 19 एमओयू के करार पर सहमति हुई। यह करार विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट, प्रशिक्षण एवं औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए हैं जिसके तहत छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल