मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

शामली कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे के पास हाईवे पर दर्दनाक हादसा सामने आया , तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जहां लगी लोहे की रेलिंग कार को चीरते हुए आर-पार निकल गई।

इस भीषण हादसे में हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सेवानिवृत्त डॉक्टर डॉ. रामबीर राठी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद ऋषिराज भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Author: hindustancitynews
Post Views: 125






