Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी बदमाश ढेर

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी बदमाश ढेर

सहारनपुर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

सहारनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर शहजाद को मार गिराया गया। आरोपी शहजाद पुत्र शहीद, निवासी ग्राम गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 44 मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर थाना पुलिस और फतेहपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बदमाश को घेर लिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें शहजाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल बदमाश शहजाद को भी पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहजाद एक पेशेवर गौकश था और जनपद में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह के निर्देशन में किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल