Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में उगा दी अफील की फसल, आरोपी हुआ फरार

मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में उगा दी अफील की फसल, आरोपी हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंसूरपुर क्षेत्र में नरा गांव के जंगल में गन्ने की फसल के बीच उगाई गई अफीम की फसल पकड़ी, फसल उगाने वाला आरोपी किसान फरार
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना मन्सूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नरा जडौदा के समीप रेलवे की भूमि पर अवैध रुप से उगाई गयी अफीम पोस्त की खेती मन्सूरपुर पुलिस व नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़ी। है। टीम ने मौके से 88.950 ग्राम अफीम को बरामद किया है। बरामद अफीम की लगभग 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। अफीम उगाने वाला आरोपी किसान टीम के हाथ नहीं लग सका और वह मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मन्सूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।
जनपद में दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर स्थित थाना मन्सूरपुर के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम नारकोटिक्स सेल के प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार ने मंसूरपुर पुलिस को साथ लेकर एक सूचना पर नरा जडौदा रेलवे स्टेशन के समीप एक ईख खेत में भीतर अवैध रुप से उगाई गयी अफीम पोस्त की खेती पकडी है। अफीम की खेती करने वाला नरा गांव निवासी किसान फिरोजू टीम के हाथ नहीं लग पाया और वह मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गन्ने के खेत के बीच में अफीम की खेती उगाई थी। टीम के बुलावे पर संबंधित लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की जो 0.0100 हैक्टेयर निकली है। उसके बाद राजस्व अभिलेख खंगाले गए तो यह भूमि रेलवे बोर्ड की निकली है। नारकोटिक्स सेल ने मौके से सभी पौधों से लगभग 88.950 किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। मन्सूरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल