Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रिश्वत की वीडियो की जांच को सीडीओ ने बनाई जांच समिति, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

रिश्वत की वीडियो की जांच को सीडीओ ने बनाई जांच समिति, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान सोशल मीडिया पर वॉयरल हुई रिश्वत की वीडियो प्रकरण में सीडीओ ने जांच बैठा दी है। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने वीडियो की जांच करने के लिए तीन सदस्य समिति बनाई है। जिसमें एसडीएम मुख्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि शामिल है। जांच समिति से सीडीओ ने दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को बदनाम करने के लिए गलत मंशा से सोमवार को रिश्वत की वीडियो वॉयरल की गई थी। यह वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर बडी तेजी के साथ वॉयरल हुई जब बघरा ब्लाक के अधिकारियों के द्वारा 43 बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई जा रही थी। उक्त वीडियो में रिश्वत ले रहा एक प्राइवेट व्यक्ति है। जो ब्लाक की मीटिंग हॉल की कुर्सी पर बैठा हुआ है। यह वीडियो करीब साढे तीन माह पुराना बताया जा रहा है। सीडीओ के द्वारा इस मामले की जांच पडताल कराई जा रही है। इस वीडियो को लेकर ब्लाक के बीडीओ और एडीओ पर भी गंभीर आरोप लगे है।
इन्होंने बताया
रिश्वत की वॉयरल वीडियो की जांच करने के लिए तीन सदस्य समिति बनाई गई है। वीडियो में एक प्राइवेट व्यक्ति रिश्वत ले रहा है। जो ब्लाक के मीटिंग हॉल की कुर्सी पर बैठा हुआ है। यह वीडियो करीब साढे तीन माह पूराना है। समिति से दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, सीडीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल