मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को बघरा, बुढाना, शाहपुर ब्लाक और नगर पंचायत में 191 जोड़ो की शादी बड़े धूमधाम के साथ हुई है। इस दौरान वर और वधु की बायोमैट्रिक हाजरी और फेस स्कैनिंग भी हुई है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर काफी बदलाव हुए है। पूर्व में योजना के तहत प्रत्येक जोडे पर 51 हजार रुपए खर्च होते आए है। जिसमें 35 हजार रुपए वधु के खाते में और 10 हजार रुपए का सामान दिया जाता था। वहीं छह हजार रुपए भोजन और अन्य व्यवस्था पर खर्च होते थे। अब शासन स्तर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खर्च होने वाली धनराशि को 51 हजार से बढाकर एक लाख कर दिया गया है। जिसमें 60 हजार रुपए वधु के बैंक खाते में, 25 हजार रुपए का सामान और 15 हजार रुपए भोजन व अन्य व्यवस्था पर खर्च हुए है। बघरा में 43 जोड़े, सिसौली नगर पंचायत में 2 जोड़ो की शादी भी बघरा ब्लाक में हुई है। इसके अलावा बुढाना ब्लाक में 80 जोड़े, नगर पंचायत में 3 जोड़े, शाहपुर ब्लाक में 59 जोड़े और नगर पंचायत में 4 जोड़ो की शादी हुई है। कुल 191 जोड़ो की शादी हुई है। जिसमे हिन्दू और मुस्लिम जोड़े शामिल रहे है। सामूहिक विवाह योजना के तहत 5 साड़ी ब्लाउज सहित, चुनरी, पैन्ट का कपड़ा, शर्ट का कपड़ा, गमछा, चाँदी की पायल (एक जोड़ी), चाँदी की बिछिया (एक जोड़ी), डिनर सेट, कुकर, कढ़ाही, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर, कम्बल, गद्दा/मैट्रेस, तकिया, सिन्होरा, चूड़ी (लाल काँच की) आदि सामान दिया गया है।







