Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 105 लाभार्थियों का बनेंगा पीएम आवास, 1.05 करोड की प्रथम किश्त हुई जारी

105 लाभार्थियों का बनेंगा पीएम आवास, 1.05 करोड की प्रथम किश्त हुई जारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


सोमवार को पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के 105 लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए करीब 1.05 करोड की प्रथम किश्त मिली है। उक्त धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों बैंक खातों में पहुंची है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया। जिसका प्रसारण नगर पालिका के सभागार में बडी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया है।


कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अतिथियों, अधिकारियों और लाभार्थियों का स्वागत किया। अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के कारण गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से जनपद के 105 पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 1.05 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। प्रत्येक के खाते में एक लाख की धनराशि पहुंची है। मुजफ्फरनगर नगर क्षेत्र के 21, चरथावल के 66, खतौली के 15 तथा मीरापुर के 3 लाभार्थी शामिल है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, राजीव कुमार, डूडा से अमित आत्रे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल