Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम जग्गाहेड़ी में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम जग्गाहेड़ी में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम जग्गाहेड़ी में “जल अर्पण 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बिल्लू चौधरी, ग्राम प्रधान मानसिंह चौधरी, सहायक अभियंता जल निगम अंकित गुर्जर द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को बढ़ावा देना और “मेरा गांव, मेरी पहचान” के संदेश को मजबूत करना रहा।
ग्राम प्रधान मानसिंह चौधरी ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों तथा छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है, इसलिए इसका सदुपयोग करना चाहिए और इसे व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए।”
जिला पंचायत सदस्य बिल्लू चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश, प्रदेश और गांव की शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जल का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। स्वच्छ जल से ही स्वस्थ जीवन संभव हो पाता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बिल्लू चौधरी, ग्राम प्रधान मानसिंह चौधरी तथा सहायक अभियंता अंकित गुर्जर ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पेड़-पौधे भी लगाए।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक जल निगम मानेंद्र कुमार, सचिन पुंडीर, मांगेराम, अभिषेक और इमरान कुरैशी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल