Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शासन स्तर से जारी हुई किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त, मुजफ्फरनगर में 1.89 से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि

शासन स्तर से जारी हुई किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त, मुजफ्फरनगर में 1.89 से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में 1 लाख 89 हजार 868 किसानों को करीब 37 करोड 97 लाख 36 हजार रुपए की पीएम किसान सम्मान निधि जारी हुई है। शासन स्तर से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हुई है। किसानों के खातों में पैसा भी आना शुरू हो गया है। प्रत्येक किसान के बैंक खाते में दो हजार रुपए की धनराशि आयी है। उधर असम गुवाहाटी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम विकास भवन और कृषि विज्ञान केंद्र बघरा एंव चितौडा पर सजीव प्रसारण समस्त किसानों व अधिकारियों के दिखाया गया है। इस कार्यक्रम में दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान की 22वीं किश्त जारी की है।
कृषि विभाग में 2 लाख 67 हजार 146 किसान पंजीकृत है। जिसमें से शुक्रवार को 1 लाख 89 हजार 868 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। पीएम नरेन्द्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी की गई है। जनपद में करीब 1,89,868 किसानों को 37.97 करोड की पीएम किसान सम्मान निधि जारी हुई है। इन किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए की धनराशि आनी शुरू हो गई है। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही आदि उपस्थित रहे।

इन्होंने बताया
शासन स्तर से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी हो चुकी है। जनपद में करीब 1 लाख 89 हजार 868 किसानों को 37 करोड 97 लाख 36 हजार की किसान सम्मान निधि जारी हुई है। प्रत्येक किसान के बैंक खाते में दो हजार रुपए की निधि पहुंच रही है। एक सप्ताह के बाद पोर्टल अपडेट होगा। इसके बाद लाभान्वित किसानों की संख्या बढ सकती है।
प्रमोद सिरोही, उप कृषि निदेशक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल