मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल में पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम ने छापेमारी करते हुए कई घरों में बिजली चोरी पकडी है। वहीं 35 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे है। वहीं करीब ढाई लाख रुपए की वसूली की है।


मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम और उपखंड अधिकारी जानसठ ने विभागीय टीम के साथ कवाल गांव में छापेमारी की। विजिलेंस की छापेमारी को लेकर गांव में हडकम्प मच गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए 35 बकायेदारों की लाइन को विच्छेदित किया गया। वहीं कार्रवाई करते हुए 2.50 लाख रुपए की बकायेदारों से वसूली की है। टीम ने चार लोगों के विरुद्ध धारा 135 में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वहीं दो लोगों के विरुद्ध धारा 138बी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। क्योंकि दो लोग पूर्व में बकाए पर विच्छेदित लाइन को बगैर जमा किए ही कौन पर कटिया डालकर विद्युत का प्रयोग कर रहे थे। टीम ने अन्य घरों में भी चैकिंग की है।






