मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज


नसीरपुर गांव में हुए ठाकुर पूरन सिंह प्रकरण का आखिरकार पटाक्षेप हो गया। दोनों समाज के मौजिज लोगों ने आपसी बातचीत के बाद मामले का समाधान निकाल लिया।

सिसौली स्थित टिकैत आवास पर हुई बैठक में दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में फैसला कराया गया। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और सांसद हरेंद्र मलिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कराया। फैसले के बाद 14 मार्च को प्रस्तावित पंचायतों को भी रद्द कर दिया गया है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 169





