Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सभापतिने ने कम्पोजिट विद्यालय (1-8) संघावली का किया निरीक्षण

सभापतिने ने कम्पोजिट विद्यालय (1-8) संघावली का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के  सभापति  राजपाल सिंह बालियान एवं समिति के सदस्य राम खिलाड़ी सिंह ने  जनपद के शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया।  सभापतिने ने कम्पोजिट विद्यालय (1-8) संघावली, विकास क्षेत्र सदर का निरीक्षण किया तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के बारे में अवगत कराया, उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल पंजीकृत बालक-बालिकाएं 500 (300 प्राथमिक विद्यालय और 200 उच्च प्राथमिक विद्यालय) के सापेक्ष 322 (212 प्राथमिक विद्यालय और 110 उच्च प्राथमिक विद्यालय) बच्चे उपस्थित पाये गये। छात्र-छात्राएं अधिकांश बच्चे यूनिफार्म में मिले। कक्षा-1. कक्षा 7 व पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। कक्षा-1 में बच्चों से उनको दिये गये मध्यान्ह भोजन के विषय में जानकारी लेते हुए पूछा गया कि आज खाने में क्या दिया गया, बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें आज ए०डी०एम० में खाने के लिए ताहरी एवं दूध दी गयी। कक्षा 7 की छात्राओं से पाठ्य-पुस्तक का वाचन कराया गया। लाईब्रेरी एवं स्मार्ट कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। प्र०अ०/३०अ० को विद्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवक्षया सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के समय आश्वासन समिति के सदस्य जिला अध्यक्ष लोकदल संजय राठी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अध्यापकगण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल