Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद में 5.20 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण, अभियान हुआ खत्म

जनपद में 5.20 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण, अभियान हुआ खत्म

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पशुओं में होने वाली खुरपका और मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान खत्म हो गया है। दस मार्च तक जनपद में 5.20 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है। इस अभियान में करीब सात प्रतिशत पशु छुट गए है। एक सप्ताह के अंदर इन पशुओं का टीकाकरण करने का पशु पालन विभाग दावा कर रहा है।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सातवें चरण का टीकाकरण अभियान जनपद में चलाया गया। नौ विकासखंडों के 46 पशु चिकित्सालयों के क्षेत्र में 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में स्टाफ की टीम सहित भ्रमण कर लगभग 5.59 लाख गौ एवं भैंस वंश के पशुओ को टीकाकरण किया जाना था। यह अभियान 22 जनवरी से शुरू हुआ है, जो दस मार्च को खत्म हो गया। पशु पालन विभाग के द्वारा करीब 5.20 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है। अब यह अभियान खत्म हो गया है, लेकिन इस अभियान में करीब सात प्रतिशत पशु टीकाकरण से रह गए है। इन पशुओं का एक सप्ताह के अंदर टीकाकरण किया जाएगा।

इन्होंने बताया
खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचाव को पशुओं का टीकाकरण अभियान दस मार्च को पूर्ण हो गया है। अभियान के दौरान करीब 5.20 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है। शेष रह गए करीब सात प्रतिशत पशुओं का एक सप्ताह में टीकाकरण किया जाएगा।
डा. जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल