मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सदर ब्लॉक कूकड़ा में आयोजित किया गया पैरा लीगल वालंटियर गौरव मालिक ने उपस्थित नारी शक्तियों को बतायाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में सशक्त और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के माध्यम से महिलाओं ने यह सिद्ध किया है कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में समान रूप से भागीदारी निभाने में सक्षम हैं। शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जागरूकता फैलाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठा, साहस और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ किया गया कार्य न केवल व्यक्तिगत सफलता दिलाता है, बल्कि पूरे समाज को भी नई दिशा प्रदान करता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली सुविधाएं जैसे निशुल्क अधिवक्ता एवं निशुल्क विधिक सहायता टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया आगामी 14 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के बारे में आपसी समझौते के तहत विवादों का निस्तारण जैसे बैंक विवाद, यातायात विवाद, विद्युत विवाद, पारिवारिक विवाद, एवं संपत्ति, चेक बाउंस आदि का निस्तारण लोकतंत्र के माध्यम से किया जाता है पैरा लीगल वालंटियर धनीराम जी ने महिलाओं के अधिकार एवं जनकल्याणकारी योजनाएं व सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पुलिस प्रशासन 112 वन स्टॉप सेंटर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठन एक्शन एड जिला संयोजक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम का धन्यवाद किया और कहा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।







