मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सीएम डैशबोर्ड को लेकर लखनऊ में हुई जनवरी माह के कार्यों की समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर स्थिति पहले से अधिक खराब रही है। दिसम्बर माह की समीक्षा में जनपद प्रदेश में 41वें स्थान पर आया था, लेकिन जनवरी माह की समीक्षा में 55वीं रैंक जनपद की पूरे प्रदेश में आयी है। जबकि डीएम के द्वारा बैठक करते हुए स्थिति में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी जनपद की स्थिति काफी खराब रही है। वहीं जनपद की रेवेन्यू में 40वीं और डेवलपमेंट में 59वीं रैंक आयी है।
सीएम डैशबोर्ड को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा गंभीरता से कार्य नहीं किया जा रहा है। कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जनपद पिछडता जा रहा है। पिछले दिनों अच्छा कार्य होने पर जनपद ने टॉपटेन की सूची में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन अब फिर से जनपद की स्थित सीएम डैशबोर्ड में खराब हो गई है। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभाग की योजनाओं परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैकिंग निश्चित की जा रही है। संबंधित विभाग के द्वारा इस पोर्टल पर अपने आंकडे भरे जाते है। सीएम डैशबोर्ड करीब 60 मापदंडों पर आधिरित है। जिसमें विकास और राजस्व आदि के आंकडे भी दिए जाते है। प्रदेश में विभिन्न विभागों की सेवाओं, योजनाओं आदि को ऑनलाइन इंटीग्रेट करते हुए मुख्यमंत्री के अवलोकनार्थ तैयार किया जाता है। जनवरी माह में जनपद मुजफ्फरनगर की प्रदेश में 55वीं रैंक आयी है। वहीं रेवेन्यू में 40वीं और डेवलपमेंट में 59वीं रैंक आयी है।


नवम्बर माह में कुछ ठीक रही स्थिति
मुजफ्फरनगर। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में नवम्बर माह में जनपद की स्थित दिसम्बर माह और जनवरी माह से काफी अच्छी रही। नवम्बर माह की समीक्षा में जनपद की प्रदेश में 21वीं रैंक आयी है। वहीं रेवेन्यू में 15वीं और डेवलपमेंट में 37वीं रैंक आयी थी। वहीं दिसम्बर माह की समीक्षा में जनपद की प्रदेश में 41वीं रैंक आयी है। वहीं रेवेन्यू में 20वीं और डेवलपमेंट में 56वीं रैंक आयी थी। जनवरी में स्थित और अधिक खराब हो गई। अब जनवरी माह में जनपद मुजफ्फरनगर की प्रदेश में 55वीं रैंकिंग आयी है। वहीं रेवेन्यू में 40वीं और डेवलपमेंट में 59वीं रैंक आयी है।






