Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाकियू ने भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाकियू ने भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों ने भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौते का जमकर विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत सरकार से उक्त समझौते को रद्द करने की मांग की है। किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया है।
जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौता किसानों के हित में नहीं है। अमेरिका से जो वस्तु आएगी उसकी भारत में फ्री बिक्री होगी और जो सामान भारत से जाएगा उसका अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लेगा। भारत के सभी किसान प्रधानमंत्री के साथ खडे है। इसलिए प्रधानमंत्री को किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान इस समझौते के खिलाफ है। इस समझौते से किसानों को नुकसान होगा। अमेरिका में 5 प्रतिशत और भारत में 60 प्रतिशत किसान खेती करते है। यहां पर सब कुछ खेती पर निर्भर है। इस समझोते के खिलाफ आंदोलन करना पडा तो वहीं भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के द्वारा अपने खेत में जाकर इसकी प्रति फुंकी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएसए को भी कडी चेतावनी देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार को बंद कर दिया जाए। अगला धरना किसानों का बीएसए कार्यालय पर होगा। उन्होंने कहा कि गंग नहर पर निरगाजनी पावर हाउस पर नहर का पुल कमजोर होने के कारण उक्त पुल पर आवागमन दीवार खड़ी कर बंद कर दिया गया है। जिससे किसानों को अपने गन्ने डालने व खेत में आने जाने में समस्या हो रही है। गंग नहर पर अति शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाए। भूराहेड़ी से फलोदा तक 5-5 फिट सड़क खोदकर डाल दी गयी है। जिस कारण रोज दुर्घटना हो रही है। उक्त सड़क को शीघ्र बनवाया जाए। इस दौरान नीरज पहलवान, योगेश शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, सुमित गोयल, मोनू प्रधान, अंकित राठी, अक्षय सलावत, राजेन्द्र, रामकुमार, राकेश, विनोद, मनोज कुमार, वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल