Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर की सफाई में चार चांद लगाने के लिए खरीदे जाएगे 2.50 करोड से पांच मोबाइल कम्पेक्टर

शहर की सफाई में चार चांद लगाने के लिए खरीदे जाएगे 2.50 करोड से पांच मोबाइल कम्पेक्टर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका करीब 2.50 करोड की धनराशि से पांच मोबाइल कम्पेक्टर खरीदने जा रही है। इन पांच मोबाइल कम्पेक्टर से शहर की सफाई व्यवस्था में ओर अधिक सुधार होगा। यह कम्पेक्टर शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्थानों पर कूडा कलेक्शन के लिए खडे किए जाएगे। उक्त मोबाइल कम्पेक्टर खरीदने के लिए नगर पालिका प्रस्ताव तैयार कर रही है। जिसे डीएम के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।
शासन स्तर से नगर पालिका के जलकल, निर्माण, स्वास्थ्य विभाग में करोडों की धनराशि आयी है। यह धनराशि 15वें वित्त आयोग से नगर पालिका को मिली है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 15वें वित्त आयोग की करीब 2.50 करोड की धनराशि से पांच मोबाइल कम्पेक्टर खरीदने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका में पूर्व से 13 मोबाइल कम्पेक्टर मौजूद है। इन मोबाइल कम्पेक्टर को विभिन्न स्थानों पर कूडा कलेक्शन के लिए खडा किया जाता है। अब नगर पालिका पांच नए मोबाइल कम्पेक्टर खरीदने जा रही है। एक मोबाइल कम्पेक्टर की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रस्ताव तैयार कर रहे है। डीएम की अध्यक्ष में होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को प्रस्तुत किया जाएगा। डीएम की स्वीकृति मिलने पर नगर पालिका के द्वारा पांच मोबाइल कम्पेक्टर खरीदे जाएगे, जो शहर की सफाई व्यवस्था में सहायक होगे।

इन्हाेंने बताया
15वें वित्त आयोग की करीब 2.50 करोड की धनराशि से पांच मोबाइल कम्पेक्टर खरीदे जाएगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद उक्त कम्पेक्टर खरीदे जाएगे। नगर पालिका में अभी 13 मोबाइल कम्पेक्टर है।
योगेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल