Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 72058 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट प्रीपेड स्मार्ट मीटर में कराया 1452.32 लाख का रिचार्ज

72058 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट प्रीपेड स्मार्ट मीटर में कराया 1452.32 लाख का रिचार्ज

मेरठ। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

प्रबंध निदेशक  रवीश गुप्ता (IAS) के निर्देशन में पश्चिमांचल विद्युत निगम लि० द्वारा उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोडने तथा स्मार्ट प्री-पेड मीटर के सुचारू उपयोग को बढावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। यह विशेष अभियान 02.02.2026 से 07.02. 2026 तक डिस्कांम के समस्त 14 जनपदों में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान निगेटिव बैलेन्स स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से चरणबद्ध रूप से संपर्क स्थापित किया गया अभियान के दौरान 69462 उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किया गया जबकि कुल 72058 रि-जार्च सम्पन्न हुए जिससे 1452.32 लाख की राशि प्राप्त हुई। अभियान के परिणामस्वरूप UPPCL Smart App की डाउनलोड की संख्या में 9914 की वृद्धि दर्ज की गई जिससे यह स्पष्ट है कि उपभोक्ता डिजिटल सेवाओं को तेजी से अपना रहे है।

इस अभियान गे निगेटिव बैलेन्स वाले उपभोक्ताओं को पाजेटिव बैलेन्स बनाने हेतु प्रेरित किया गया इस अभियान से बडी संख्या मे उपभोक्ता सीधे रूप से लाभान्वित हुए। निगेटिव बैलेन्स वाले उपभोक्ताओं से घर-घर, बाजारों एवं दुकानों पर जाकर संपर्क स्थापित किया गया जिससे बडी संख्या में उपभोक्ता लाभान्वित हुए।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन मे मौके पर ही UPPCL Smart App स्मार्ट एप इस्टाल कराया गया तथा उसके उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया साथ ही स्मार्ट मीटर से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।

अभियान के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर, उपभोक्ताओं को स्मार्ट सेंवाओं से जोडा गया जिससे भविष्य में डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढावा मिलेगा तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैशी बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल