Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चरथावल बीडीओ के सत्यापन में अनुभव प्रमाण पत्र निकला फर्जी, अब ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट व एफडीआर जब्त करने की कार्रवाई शुरू

चरथावल बीडीओ के सत्यापन में अनुभव प्रमाण पत्र निकला फर्जी, अब ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट व एफडीआर जब्त करने की कार्रवाई शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के चार निर्माण कार्यों की निविदा में लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्र चरथावल बीडीओ के सत्यापन में फर्जी पाए गए है। बीडीओ चरथावल के द्वारा सत्यापन रिपोर्ट नगर पालिका में भेज दी गई है। अब नगर पालिका ने उक्त ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करते हुए एफडीआर जब्त की जा रही है।
नगर पालिका के द्वारा 12 जनवरी को करीब 114 निर्माण कार्यों की निविदाओं को खोला गया। वित्तीय बिड खुलने पर एक ठेकेदार फर्म के द्वारा किया गया फर्जीवाडा सामने आया। बताया जाता है कि इस ठेकेदार के द्वारा निविदाओं में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया गया। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा उक्त निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की गई है। जांच में एक ठेकेदार फर्म के द्वारा चार निविदाओं में लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्र में फर्जीवाडा सामने आया। उक्त प्रमाण पत्र खंड विकास अधिकारी, चरथावल के कार्यालय से संबंधित बताए जा रहे हैं। इन अनुभव प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बीडीओ चरथावल को पत्र भेजा गया है। बीडीओ चरथावल ने सत्यापन रिपोर्ट नगर पालिका को भेज दी है। जिसमें उक्त अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है।

इन्होंने बताया
चरथावल बीडीओ की सत्यापन रिपोर्ट आ चुकी है। सत्यापन रिपोर्ट में उक्त ठेकेदार के अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है। इस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है। वहीं उसकी एफडीआर को भी जब्त किया जा रहा है। वहीं उक्त निविदाओं को डिस्कोली फाइल किया जाएगा।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल