मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य करने पर डीएम उमेश मिश्रा ने पंचायत सहायकों की प्रशंसा की है। प्रत्येक विकास खंड से पांच पंचायत सहायकों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव को निर्देश दिए है।
जनपद में कॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य करने के लिए गुरुवार को प्रत्येक विकास खण्ड से 05-05 पंचायत सहायकों को कलैक्ट्रेट स्थित अपने डीएम कार्यालय पर बुलाया गया। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव के नेतृत्व में उक्त पंचायत सहायक कलेक्ट्रेट में पहुंचे। यहां पर डीएम उमेश मिश्रा ने कॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य करने पंचायत सहायको की प्रशंसा की। उन्होंने डीपीआरओ को उक्त पंचायत सहायाकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। सभी उपस्थित पंचायत सहायकों को कॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री का अवशेष कार्य शीघ्रताशीघ्र शतप्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत के समस्त कार्यों में अगृणी भूमिका में रहकर स्वच्छता, स्वास्थ्य व शिक्षा एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने एवं ग्राम पंचायत के समस्त डाटा को डिजिटलीकरण करने एवं ग्राम पंचायतों के कार्यो के सम्बन्ध में अपने सुझाव प्रस्तुत करने हेतु आह्वान किया गया। उपस्थित पंचायत सहायकों द्वारा की गयी मांग के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त पंचायत सहायकों को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के स्तर से आईकार्ड जारी कराये।







