Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकास भवन के सभागार में कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से हुआ किसानों का चयन

विकास भवन के सभागार में कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से हुआ किसानों का चयन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को विकास भवन के सभागार सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों को लेकर ई-लाटरी से किसानों का चयन किया गया है। कृषि यन्त्रो की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत जिन कृषको द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रो यथा (सुपर सीवर, कस्टम हायरिंग सेन्टर, एम०बी०प्लाउ, सीड ड्रिल रीपर कम बाईन्डर एवं ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस इत्यादि) पर अनुदान हेतु ऑनलाईन बुकिंग की गयी है, उनके चयन के लिए ई-लाटरी आयोजित की गयी।
जनपद में कृषि यंत्रो के अनुदान हेतु कृषको का ई-लॉटरी के माध्यम से ऑनलाईन चयन हुआ है। जिसके चयन, प्रतीक्षारत का मैसेज कृषक के पंजीकृत मोबाईल पर स्वत: चला गया है। अगर किन्ही कारणो से घयनित कृषक के द्वारा निर्धारित अवधी (मोबाईल पर मैसेज में प्राप्त) तक बिल अपलोड नहीं किया जाता है, तो तदोपरान्त प्रतीक्षारत कृषक का स्वत: चयन हो जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा चयनित कृषक किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। इस दौरान उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तोगी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के प्रतिनिधि, अग्रणी जिला बैंक प्रवन्धक, पीएनवी के प्रतिनिधि के साथ-साथ जनपद के कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल