Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तैयारियां पूरी, 23 जनवरी को डीएवी कॉलेज मैदान मे होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल

तैयारियां पूरी, 23 जनवरी को डीएवी कॉलेज मैदान मे होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश दिवस पर आगामी 23 जनवरी को आयोजित होने वाली ब्लैक आउट मॉकड्रिल की तैयारी को लेकर विकास भवन के सभागार में बैठक हुई है। बैठक में एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। यह मॉकड्रिल नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होगी।
एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि इस मॉकड्रिल के माध्यम से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होनें बताया कि 23 जनवरी को शाम 6 बजे आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में यह मॉकड्रिल होगी। जिसमें नगर पालिका, विद्युत, अग्निशमन, परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, एआरटीओ प्रशासन सुशील कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका प्रज्ञा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता, नायब तहसीलदार सदर हरेन्द्र कुमार, विवेक गोयल, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा सहायक नासिर हुसैन उपस्थित रहे।

आपदा मित्रों और सिविल डिफेन्स वॉलंटियर्स को दिया विशेष प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। जिले में आगामी 23 जनवरी को शाम 6 बजे प्रस्तावित मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एडउ) पर आपदा मित्रों और सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेंद्र कुमार और नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक कश्मीर सिंह ने स्वयंसेवकों को आपदा से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति, विशेषकर हवाई हमले, भूकंप, आग, बाढ़ या किसी बड़े हादसे के दौरान आम जनता की जान बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। ऐसे में सिविल डिफेन्स और आपदा मित्रों की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि संकट के समय घबराने के बजाय संयम, सतर्कता और टीमवर्क के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को यह भी समझाया कि हवाई हमले जैसी स्थिति में खुले स्थानों से तुरंत सुरक्षित जगह पर जाएं। खिड़कियों और कांच से दूरी बनाए रखें। अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन की सूचना पर ही भरोसा करें। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएं। आपदा सहायक नासिर हुसैन, गुलफाम अहमद, प्रवेश कुमार, प्रिन्सी चंदेल, मौ. इमरान खान के साथ आपदा मित्र जिया उलहक़, विशाल कुमार, प्रिया, अनुज कुमार, शिवम, दीपा, कपिल, अभिषेक, प्रियंका, रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल