मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 14.27 करोड से विकास कार्य कराने जा रही है। इस धनराशि से शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 113 निर्माण कार्य कराए जाएगे। इसके लिए निर्माण विभाग के द्वारा टेंडर निकाले गए है। 12 जनवरी 2026 को उक्त निर्माण कार्यों के टेंडर ईओ के समक्ष खोले जाएगे।
नगर पालिका के द्वारा शहरी क्षेत्र में चौमुखी विकास कराया जा रहा है। पानी की निकासी के लिए बडे नाले बनाए जा रहे है। वहीं गली मोहल्लों की सड़कों को दोबारा से बनाया जा रहा है। नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में ओर विकास कार्य कराने के लिए करीब 113 निर्माण कार्यों के टेंडर निकाले है। उक्त निर्माण कार्यों के लिए नगर पालिका करीब 14.27 करोड रुपए खर्च करने जा रही है। उक्त धनराशि से नाला निर्माण, सीसी रोड, साइड पटरी आदि निर्माण कार्य कराया जाएगा। संबंधित निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए समय अवधी निर्धारित की गई है। जिस ठेकेदार के द्वारा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने उक्त निर्माण कार्यों को कराने के लिए टेंडर निकाले हुए है। उक्त निर्माण कार्य राज्यवित्त आयोग की धनराशि से कराए जाएगे।
—————–
कोट
शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में करीब 14.27 करोड से 113 निर्माण कार्य कराए जाएगे। इसके लिए टेंडर निकाले गए है। 12 जनवरी 2026 को उक्त निर्माण कार्यों के टेंडर ईओ के समक्ष खोले जाएगे।
नेपाल सिंह, एई निर्माण







