मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने विकास भवन के सभागार में एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री को त्वरित गति से पूर्ण कराये जाने को लेकर जिला स्तर पर गठित इंप्लीमेंटिंग कमेटी की बैठक की। उन्होंने बताया कि आगामी पांच जनवरी से जनपद में डिजिटल कॉप सर्वे का कार्य प्रारम्भ होने वाला है।
बैठक में कृषि विभाग के साथ-साथ, राजस्व, उद्यान, गन्ना, पंचायत एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियो / कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक मे एडीएम द्वारा कृषि विभाग के पंचायत विभाग को 300, समस्त तहसीलदारो / उपजिलाधिकारियो को राजस्व विभाग से 475, उद्यान विभाग को 100 तथा सहकारिता विभाग को 50 कर्मचारी सर्वेयर के रूप मे चयन करते हुए सर्वे का कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मे उपस्थित सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि सभी सर्वेयर को 05 रुपए प्रति गाटा के अनुसार सर्वे का भुगतान किया जायेगा। जिन विभागों के पास विभागीय कर्मचारी कम है वह निजी सर्वेयर हेतु बेरोजगार ऐसे युवाओ का सर्वेयर के रूप मे चयन कर सकते है जो कि एन्ड्रोयड फोन चलाना जानते है। ऐसे सभी निजी सर्वेयर को भी 5 रुपए प्रति गाटा के अनुसार सर्वे करने का भुगतान किया जायेगा। बैठक मे उपस्थित सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक सर्वेयर एक दिन मे कम से कम 100 गाटो का सर्वे करे।







