Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीएम फसल बीमा योजना को लेकर विकास भवन में हुई बैठक

पीएम फसल बीमा योजना को लेकर विकास भवन में हुई बैठक

मुजफ्फरनग। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को विकास भवन के सभागार में उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी 2025-26 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई ।
बैठक में जनपद के जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सहित सभी जिला स्तरीय बैंकर्स एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी बैंकर्स को अधिक से अधिक पात्र कृषकों को फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। जनपद में रबी मौसम हेतु 3 फसल कमश: गेहूँ, की बीमित धनराशि अंकन 88100.00 रु० प्रति है०, तथा प्रीमियम की धनराशि अकंन 1321.50 रू0 प्रति है०, सरसों की बीमित धनराशि अंकन 74200.00 रू0 प्रति है० तथा प्रीमियम की धनराशि अंकन 1113.00 रू0 प्रति है० एवं आलू की बीमित धनराशि अंकन 188800.00 रू० प्रति है० तथा प्रीमियम की धनराशि अकंन 9400.40 रू० प्रति है०, अधिसूचित है। एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी ऑफ इंडिया लि० लखनऊ के प्रतिनिधि द्वारा बैंकर्स को अवगत कराया गया कि ऐसे कृषक जो योजना में प्रतिभाग नही करना चाहते है उनके लिए आप्ट आउट की अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर 2025 के पश्चात जिन कृषकों द्वारा आप्ट आउट फार्म पोर्टल पर अपलोड नही कराये गये उनको अनिवार्य रूप से फसल बीमा से जोड दिया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल