Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शीतलहर के बीच डीएम ने रात्रि में रेलवे स्टेशन, रेन बसेरे का किया निरीक्षण

शीतलहर के बीच डीएम ने रात्रि में रेलवे स्टेशन, रेन बसेरे का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा ने शीतलहरी के दृष्टिगत रविवार की देर रात्रि रेलवे स्टेशन और रेन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेन बसेरे की सभी व्यवस्थाओं का परखा और संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने उपस्थित राहगीरों/यात्रियों से वार्ता की, उन्हें रैन बसेरे, अलाव इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने रेलवे के स्टेशन मास्टर, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी से भी वार्ता करते हुए स्थापित रैन बसेरे की सूचना देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे की सूचना रेलवे के अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से प्रसारित की जाए ताकि कोई व्यक्ति खुले में ना होने पाए। इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन के अधिकारीगणों से यह भी अपेक्षा की गई कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता पाया जाता है, तो उसे नजदीकी रैन बसेरे में पहुंचाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में समस्त व्यव्स्थाओ बिजली आपूर्ति, पीने के पानी की उपलब्धता, बैडसीट, कम्बल एवं शौचालयों की साफ-सफाई सहित अन्य सम्बन्धित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुदृढ रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। रेलवे स्थित रैन बसेरे के पास अलाव जलता मिला तथा वहां पर मौजूद लोगों से अलाव जलनें की भी जानकारी करी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की इसी तरह आगे भी अलाव की ऐसी व्यवस्था बनी रहे। डीएम ने निर्देशित किया कि अलाव चिन्हित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बनी रहे, प्रतिदिन निगरानी की जाए कि चिन्हित स्थानों पर अलाव समय से जल रहे हैं या नहीं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करते रहने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी न्याययिक बुढ़ाना कृष्णकांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल