Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका की होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा अटल चौक का प्रस्ताव, तैयारी शुरू

पालिका की होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा अटल चौक का प्रस्ताव, तैयारी शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनवरी 2026 में होने जा रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मीनाक्षी चौक का नामकरण अटल चौक करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा बोर्ड बैठक कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार कराने के भी निर्देश दिए गए है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का राष्ट्रहित के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वो राष्ट्र के शिखर पुरुष रहे और भारत रत्न हैं। पालिका ने उनके जीवन आदर्श से युवाओं को प्रेरणा देने और उनके संघर्ष को चिरस्थायित्व देने के लिए मीनाक्षी चौक का नामकरण अटल चौक किया है। इसके लिए जनवरी में संभावित पालिका बोर्ड की मीटिंग में प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। जहां तक अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की स्मृतियों से छेड़छाड़ का सवाल है तो मीनाक्षी चौक का नामकरण कभी भी अधिकृत रूप से नहीं हुआ है। हम अमर शहीद सैनिकों का पूर्ण सम्मान करते है, उनकी स्मृति में भी पालिका शहर में विशेष स्थान चिन्हित करने का प्रयास करेगी। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि मीनाक्षी चौक से जुड़े इतिहास और नामकरण को लेकर पालिका प्रशासन पुराने अभिलेख और बोर्ड प्रस्ताव को तलाशने के लिए जुटा हुआ है। पालिका के सम्पत्ति विभाग से इसके लिए अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। अभी तक यही जानकारी में आया है कि मीनाक्षी चौक का कभी भी कोई नामकरण अधिकृत रूप से नहीं किया गया है। मीनाक्षी चौक नाम भी आम बोलचाल में ही पड़ा और यह तभी से प्रचलित है। इसके बाद वीर अब्दुल हमीद चौराहा करने की मांग उठी और पिछले कुछ समय से इस चौराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि को समर्पित करने की भी मांग होती रही है। बोर्ड प्रस्ताव लाने की तैयारी है, इससे पहले इसके इतिहास को टटोला जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल