मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों के साथ आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण और सीएम डैशबोर्ड से संबंधित बैठक की। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंकिंग में सुधार करने के सख्त आदेश दिए है।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अवश्य निस्तारित कर दें। जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित शिकायती प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शत-प्रतिशत संतुष्टि का फीडबैक प्राप्त करने उपरांत ही संदर्भों का निस्तारण करे। उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिल सके। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले अधिकारी संदर्भों के निस्तारण में सुधार लाएं। उन्होंने कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, सिंचाई विभाग,खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुये समय अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कारागार, जीएसटी, स्टाम्प, कोषागार सहित अन्य विभागों को ई ऑफिस से जोडने के संबंध में निर्देशित किया गया। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि भारत सरकार द्वारा 19 से 25 दिसम्बर 2025 के मध्य सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर आयोजित किया जायेगा।







