मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने कहा कि अभिभावकों की सहमति के बिना लव मैरिज का स्वीकृति न दी जाए। इसके लिए अलग से कानून बने और सुप्रीम कोर्ट उसका सख्ती से पालन कराए। उन्होंने कहा कि बेटी के प्रति मा बाप के भी कुछ सपने होते है। जब बेटी घर से चली जाती है तो मा-बाप जीते जी मर जाते है। लडकी के परिवार को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से मरना पडता है। उन्होंने कहा कि हमने खाप पंचायत में सरकार से मांग की है इसे लेकर कानून बनाया जाए, जो अभिभावकों के हित में हो। उन्होंने कहा कि बालिक होना किसे के चरित्र का हनन करना नहीं है। बालिक होने का मतलब है कि आप वोट डाल सकते है, सरकार को चुन सकते है, लेकिन का शोषण नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि लव मैरिज में परिवार और मा बाप की सहमति को अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि लिविंग शिप को यह देश स्वीकार नहीं कर सकता है। यहां चीरहरण के लिए महाभारत हुआ है। 16 हजार रानियों ने अपने चरित्र को बचाने के लिए जौहर किया है। सरकार उक्त कानून को रद्द रहे। देश की संस्कृति को किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा।







