Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकास कार्यों के लिए 487 ग्राम पंचायतों में तैयार हो रही वार्षिक कार्ययोजना

विकास कार्यों के लिए 487 ग्राम पंचायतों में तैयार हो रही वार्षिक कार्ययोजना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद की 487 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस कार्य योजना को तैयार करने के लिए ग्राम स्तर पर बैठक हो रही है। बैठक की पूरी कार्रवाई को जिला पंचायत के पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा। वहीं बैठक में संबंधित ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव भी तैयार किए जा रहे है। वार्षिक कार्य योजना तैयार की शासन को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।
डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि जन याजना अभियान का आयोजन करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 की नियोजन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। सामाजिक एंव आर्थिक विकास के दृष्टिगत ग्राम पंचायत द्वारा तैयार वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदन के पश्चात ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत गांव, स्वास्थ्य गांव, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ एंव हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढॉचे वाला गांव, सामाजिक रूप से न्याय संगत एंव सुरक्षित गांव, सुशासन युक्त गांव, महिला हितैषी गांव नौ विषयगत थीम पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा तैयार वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप ही वर्क आईडी विकसित करते हुए ही कार्य कराए जाएगे। बिना वर्क आईडी निर्गत कराए गए कार्य वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल