Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उपभोक्ताओं के बिजली मीटर हो गए स्मार्ट, लेकिन बिल की व्यवस्था खराब

उपभोक्ताओं के बिजली मीटर हो गए स्मार्ट, लेकिन बिल की व्यवस्था खराब

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उपभोक्ताओं के बिजली मीटर स्मार्ट हो रहे है, लेकिन बिल की व्यवस्था अभी खराब बनी हुई है। जनपद में करीब 54 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लग चुके है। इनमें से कई हजार उपभोक्ता ऐसे है जिन्हे बिजली का बिल समय पर नहीं मिल रहा है। उक्त उपभोक्ता बिल बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे है।
जनपद में करीब 7.19 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता है। इन सभी उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगने है। अभी तक सबसे अधिक स्मार्ट मीटर शहरी क्षेत्र और कस्बों में लगे है। देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बना हुआ है। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर चरथावल, सुजडू, बुढाना, पुरकाजी, छपार, खतौली, जानसठ, मीरपुर आदि क्षेत्रों में विरोध हो चुका है। वहीं शहर के शेरनगर गांव में टीम के साथ मारपीट भी हो चुकी है। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाना बिजली विभाग के लिए बडी चुनौती बना हुआ है। जनपद में करीब 54 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लग चुके है, लेकिन इनमें से कई हजार उपभोक्ता ऐसे है जिनका समय पर बिजली बिल नहीं बन रहा है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के यहां पर समार्ट मीटर लगे है उनका बिजली बिल प्रतिमाह की पहली तिथि में जनरेट हो रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के बिजली बिल बनने में देरी क्यों हो रही है इसे दिखवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल