मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री एंव ऊर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कोर कमेटी के बैठक लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं का प्रत्येक लाभार्थी को लाभ मिलना चाहिए। वहीं निर्धारित समय पर विकास कार्यों को पूर्ण किया जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि आगामी त्योहारों को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच कराई जाए। उन्होंने जल जीवन योजना के तहत जनपद में चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। सोमेन्द्र तोमर ने जल निगम के एक्सईएन को निर्देश दिए है कि पानी की पाइप लाइन बिछने के बाद सड़क की अच्छी तहर से मरम्मत कराई जाए। वहीं इस योजना के तहत प्रत्येक घर में पानी पहुंचना चाहिए। उन्होंने त्योहारों को लेकर विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से कहा कि दीपावली के त्योहार पर बिजली सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए। इसकी अभी से पूर्ण तैयारी कर ले। बार-बार बिजली ट्रिप होने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि एमडीए के द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों के गुणपत्ता की जांच कराई जाए। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई है। बैठक में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार, सहायक डीपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।







