Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल प्रभाव से करे सहीं: मुख्य अभियंता

खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल प्रभाव से करे सहीं: मुख्य अभियंता

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद की बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने टाउन हाल रोड बिजलीघर और शामली रोड स्थित वर्कशॉप का निरीक्षण किया। विनोद कुमार ने बिजली आपूर्ति को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल प्रभाव से सहीं करने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करते हुए आपूर्ति को दुरूस्त किया जाए।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा शहरी क्षेत्र में स्थित बिजलीघरों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। बुधावार को विनोद कुमार सर्वप्रथम टाउन हाल रोड बिजलीघर पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने रजिस्टर चेक किया और कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली ट्रिप नहीं होनी चाहिए। अघोषित बिजली कटौती को भी रोका जाए। बिजली चोरी करने वालों पर कडी कार्रवाई की जाए। इसके बाद उन्होंने शामली रोड स्थित वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने ट्रांसफार्मर के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल प्रभाव से सहीं किया जाए। ट्रांसफार्मर में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल