Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मुजफ्फरनगर प्रदेश में 10वें स्थान पर

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मुजफ्फरनगर प्रदेश में 10वें स्थान पर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जनपद मुजफ्फरनगर ने प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। इस योजना को लेकर मुजफ्फरनगर टॉप टेन की सूची में शामिल हो गया है। जनपद में 4430 लोगों ने अपने घरों में सोलर पावर प्लांट लगवाया है। वहीं शासन स्तर से करीब 3819 लोगों के खातों में सब्सिडी भी पहुंच गई है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में रूफटाप सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे है। शासन स्तर से जनपद में करीब 15670 सोलर पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष करीब 10485 आवेदन आ चुके है। वहीं 4430 घर सोलर पावर प्लांट से रोशन हो रहे है। इसके अलावा 3819 लोगों बैंक खातों में सब्सिडी भी पहुंच गई है। वहीं पावर कारपोरेशन के द्वारा करीब 4104 लोगों का सत्यापन भी पूरा हो गया है। घरेलु उपभोक्ताओं की छत पर दो किलोवॉट से दस किलोवॉट तक के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा दो किलोवॉट सोलर रूफटाप पावर प्लांट की स्थापना पर 90 हजार रुपए अनुदान है। वहीं तीन किलोवॉट व उससे अधिक पर 1.08 लाख का अनुदान है। इस योजना को बैंक पलीता लगाने में लगे हुए है। सोलर पावर प्लांट के लिए लाभार्थियों का बैंक से समय पर लोन नहीं हो रहा है। बैंक लाभार्थियों को लोन के लिए चक्कर कटा रहे है। यदि बैंकों की कार्यशेली में सुधार हो जाए तो मुजफ्फरनगर की भविष्य में रैंकिंग ओर अच्छी हो सकती है।

इन्होंने बताया
इस योजना मुजफ्फरनगर का प्रदेश में दसवां स्थान आया है। जनपद में करीब 4430 घरों में सोलर पावर प्लांट लग चुका है। करीब 4104 उपभोक्ताओं का पावर कारपोरेशन के द्वारा सत्यापन भी हो चुका है। 3819 लोगों के बैंक खातों में सब्सिडी भी आ चुकी है।
भजन सिंह, प्रभारी परियोजना यूपीनेडा

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल